Sanjhipt Parichay
Prasasnik Dancha
Labharti
main
main
main
main
main
main
main
main




मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने अपने आदेश दिनांक २२ अप्रैल, २००९ में भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पत्र संखया ५-९/२००५-एन०डी०/ Tech (Vol.II), दिनांक २४ फरवरी, २००९ द्वारा निर्गत नवीन गाईड लाईन के अनुसार पुनरीक्षित मानकों/पोषक तत्वों के अनुरूप लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। भारत सरकार द्वारा अनुमन्य दरों के अन्तर्गत लाभार्थियों को निम्न्‌ प्रकार का अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है, विवरण निम्नवत्‌ है :-



०६ माह से ०३ वर्ष आयु के सामान्य बच्चों को Take Home Ration के रूप में १२५ ग्राम प्रति बच्चा प्रतिदिन की दर से माइक्रोन्यूट्रियन्ट फोर्टिफाइड फूड (Weaning Food) उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे बच्चें को दैनिक रूप से ५०० कैलोरी तथा १६ ग्राम प्रोटीन प्राप्त होती है। इस पर प्रति लाभार्थी रू० ४.०० की दैनिक लागत आती है।

अति कुपोषित बच्चों को २०० ग्राम प्रति लाभार्थी प्रतिदिन की दर से वीनिंग फूड Take Home Ration के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे बच्चें को दैनिक रूप से ८०० कैलोरी तथा २६ ग्राम प्रोटीन प्राप्त होती है। इस पर प्रति लाभार्थी रू० ६.३२ की दैनिक लागत आती है।

०३ से ०६ वर्ष आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र पर मध्यान्ह में हॉट कुक्‌ड फूड (खिचड़ी - मूंग/अरहर, दलिया - मीठा/नमकीन, एवं फल/सब्जी मिश्रित स्थानीय रूचि के अनुसार खाद्य पदार्थ) तथा हॉट कुक्‌ड फूड से पूर्व इन्हीं बच्चों को मार्निग स्नैक के रूप में सप्ताह में ०४ दिन (बुधवार एवं शुक्रवार को छोड कर) माइक्रोन्यूट्रियन्ट फोर्टिफाइड फूड/एमाईलेज रिच इनर्जी फूड (RTE) तथा शेष ०२ दिवसों में (बुधवार एवं शुक्रवार को) मौसमी फल, लाई-चना, गुड -चना आदि दिया जाता है जिससे को दैनिक बच्चों रूप से ५०० कैलोरी तथा १७-१८ ग्राम प्रोटीन प्राप्त होती है। इस पर प्रति लाभार्थी रू० ४.०० की दैनिक लागत आती है।

०३ से ०६ वर्ष आयु के अति कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र पर मध्यान्ह में हॉट कुक्‌ड फूड तथा हॉट कुक्‌ड फूड से पूर्व इन्हीं बच्चों को मार्निग स्नैक के रूप में सप्ताह में ०४ दिन (बुधवार एवं शुक्रवार को छोड कर) माइक्रोन्यूट्रियन्ट फोर्टिफाइड फूड/एमाईलेज रिच इनर्जी फूड (RTE) तथा शेष ०२ दिवसों में (बुधवार एवं शुक्रवार को) मौसमी फल, लाई-चना, गुड -चना आदि दिया जाता है। इसके अतिरिक्त इन बच्चों को ७५ ग्राम प्रति लाभार्थी प्रतिदिन की दर से माइक्रोन्यूट्रियन्ट फोर्टिफाइड फूड/एमाईलेज रिच इनर्जी फूड जंम भ्वउम त्ंजपवद के रूप में उपलब्ध कराया जाता है जिससे बच्चें को दैनिक रूप से ८०० कैलोरी तथा २७-२८ ग्राम प्रोटीन प्राप्त होती है। इस पर प्रति लाभार्थी रू० ६.४३ की दैनिक लागत आती है।

गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR के रूप में १५० ग्राम माइक्रो न्यूट्रियन्ट फोर्टिफाइड फूड/एमाईलेज रिच इनर्जी फूड प्रति लाभार्थी प्रतिदिन की दर से दिया जा रहा है जिससे लाभार्थी दैनिक रूप से ६०० कैलोरी तथा २४ ग्राम प्रोटीन प्राप्त होती है। इस पर प्रति लाभार्थी रू० ५.०० की दैनिक लागत आती है।

भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पत्र संखया ५-९/२००५-एन०डी०/Tech (Vol.II) दिनांक २४ फरवरी, २००९ द्वारा निर्गत नवीन गाईड लाईन के अनुसार पुनरीक्षित मानकों/पोषक तत्वों के अनुरूप लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा रहे अनुपूरक पुष्टाहार पर आने वाली लागत, प्राप्त होने वाले पोषक तत्व आदि से सम्बन्धित टेबुल फार्म में संक्षिप्त विवरण

लाभार्थी श्रेणी

अनुपूरक पुष्टाहार का नाम

अनुपूरक पुष्टाहार का कम्पोजीशन

प्रति लाभार्थी प्रतिदिन

दैनिक रूप से लाभार्थियों को प्राप्त पोषक तत्व की मात्रा

देय मात्रा

लागत (BPL दर पर)

प्रोटीन Gram में

कैलोरी

माईक्रो न्यूट्रीएन्ट

1

2

3

5

6

7

8

9

06 माह से 03 वर्ष आयु के बच्चें

वीनिंग फूड (THR के रूप में)

गेहूं आटा- 34.00%
सोयाआटा-18-00%
मक्का- 05-00%
चावल-12-00%
चीनी-25-00%
घी- 05-00%
विटा.मिन.- 01-00%

125 ग्राम
(सामान्य बच्चा)

Rs. 4.00

16.25

500

50 % of RDA

200 ग्राम
(अति कुपोषित बच्चा)

Rs. 6.32

26.00

800

50 % of RDA

03 से 06 वर्ष आयु के सामान्य बच्चें

हॉट कुक्‌ड फूड

तालिका-१ के अनुसार

तालिका-१ के अनुसार

Rs. 4.00

17-18

522-587

&

मार्निग स्नैक

एमाईलेज रिच इनर्जी फूड/लाई-चना, गुड-चना, मौसमीफल

50 ग्राम

03 से 06 वर्ष आयु के अति कुपोषित बच्चें

हॉट कुक्‌ड फूड

तालिका-१ के अनुसार

तालिका-१ के अनुसार

Rs. 6.43

27-28

822-887

&

मार्निग स्नैक

एमाईलेज रिच इनर्जी फूड/लाई-चना, गुड-चना, मौसमीफल

50 ग्राम

टी०एच०आर० में

एमाईलेज रिच इनर्जी

75 ग्राम

गर्भवती/धात्री महिलाएं एवं किशोरी बालिकाए

एमा० रिच इनर्जी फूड (THR के रूप में)

गेहूं आटा- 32.00%
सोयाआटा- 22.00%
मक्का- 05.00%
माल्टेडरागी- 05.00%
चीनी- 30.00%
घी- 05.00%
विटा.मिन.- 01.00%

150 ग्राम

Rs. 5.00

24.00

600

50 % of RDA



तालिका-१

हॉट कुक्‌ड की रेसिपी :- फूड एण्ड न्यूट्रीशन बोर्ड, भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली/लखनऊ द्वारा तैयार

क्र०सं०

रेसिपी का नाम

रेसिपी में प्रयुक्त अवयय, मात्रा
प्रति लाभार्थी हेतु

पोषक तत्व की मात्रा

प्रोटीन

कैलोरी

1-

खिचड़ी मूंग/अरहर

मूंग/अरहर दाल-30 ग्राम, चावल- 60 ग्राम, पत्ते वाली सब्जी-50 ग्राम, तेल-2.5 ग्राम नमक

10&11

319&334

2-

दलिया मीठा/नमकीन

दलिया-50 ग्राम, चीनी-25 ग्राम/नमक, तेल/ घी-5 ग्राम

8-3&10-3

322&387

3-

स्थानीय मौसमी उपलब्ध फल/सब्जी को मिश्रित करते हुए तैयार खाद्य पदार्थ यथा (सत्तू, चूड़ा मटर, पोहा आदि स्थानीय रूचि के अनुसार)

लाभार्थियों को उपरोक्तानुसार क्रमशः एक दिन खिचड़ी व एक दिन दलिया मीठा/ नमकीन, स्थानीय रूचि के अनुसार तैयार रेसिपी का वितरण दैनिक रूप से (रविवार को छोड कर) गरम पूरक पोषाहार के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।



Copyright © 2006 | All Rights Reserved