देश के व्यक्ति उसकी मूल्यवान सम्पत्ति होते हैं । देश की शक्ति एवं सदभावना उसके स्वस्थ, शिक्षित एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ नागरिकों में निहित हैं । अतएव भारतीय संविधान में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सरकार दीर्घकाल तक रोगों, अशिक्षा एवं गरीबी से मुक्ति के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की सुविधायें एवं अवसर प्रदान करने के लिये कृत संकल्प है ।