आई सी डी एस कार्यक्रम के अन्तर्गत सूचना, शिक्षा एवं सन्चार एक महत्वपूर्ण कम्पोनेन्ट है जिसके माध्यम से बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये माताओं, परिवारों एवं समुदाय में बच्चों की देख-रेख, लालन पोषण सम्बन्धी बातो में परिवर्तन लाये जाने का प्रयास किया जाता है ।
आई ई सी के उद्देश्य:
जागरूकता पैदा करना तथा आई डी डी एस कार्यक्रम का प्रचार करना ।
आई सी डी एस द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के प्रति माँग बढ़ाना ।
बच्चों की देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सकारात्मक व्यवहारों के प्रति स्थायी परिवर्तन एवं उनका प्रभाव पैदा करना ।
समुदाय की सहभागिता बढ़ाना ।
वर्ष १९९९ से मार्च २००६ तक आवश्यकता के आधार पर क्षेत्र एवं लक्ष्य समूह विश्व बैंक की सहायता से चलाये गये । आई सी डी एस ३ के अन्तर्गत आई ई सी की व्यापक रणनीति तैयार की गई थी । जिसके अन्तर्गत कई प्रकार की गतिविधियों जैसै फोक मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार, न्यूजलेटर, समुदाय आधारित प्रशिक्षण एवं कई गतिविधियाँ आयोजित की गई । इसके प्रभावों का आंकलन किया गया । जैसा कि अवगत है कि आई सी डी एस का मुख्य उद्देश्य ६ साल तक के बच्चों में होने वाले कुपोषण के स्तर में सुधार लाना है । इस समस्या से निपटने हेतु आँगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से निम्न सेवायें प्रदान की जाती हैं: