१९६२- कुछ राज्यों द्वारा मिड-डे-मील कार्यक्रम शुरू किया गया ।
१९७०- विशेष पोषण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ मूल रूप से ग्रामीण, पिछडे एवं छोटे शहरी इलाकों के छोटे शिशुओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को सहायक पोषण प्रदान कर इस कार्यक्रम की सीमाओं को विस्तृत किया गया ।
१९७४- मिड-डे-मील कार्यक्रम न्यूनतम आवश्यकता का हिस्सा बना ।
१९७५- आई सी डी एस भारत सरकार द्वारा २ अक्टूबर १९७५ को छोटे रूप में प्रारम्भ किया गया जो कि उत्तर प्रदेश की तीन परियोजनाओं सहित केवल ३३ ब्लाक समाहित करता था ।
१९९०- वर्ल्ड बैंक से १०६ मिलियन यू एस डालर की स्वीकृति प्रदान कर आई सी डी एस-१ प्रोजेक्ट के लिये कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ जो कि आन्ध्र प्रदेश एवं उडीसा को समाहित कर रहा था ।
१९९३- वर्ल्ड बैंक ने उद्देश्य परिवर्तित किये बिना प्रत्येक प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप लक्ष्य परिवर्तित करके अपनी भूमिका ऒर १९४ मिलियन यू एस डालर का निवेश करने के साथ साथ मध्य प्रदेश एवं बिहार को भी शामिल किया ।
१९९५- कार्यक्रम में ३६६३ ब्लाक शामिल थे और वह ३.८ मिलियन ज़रूरतमन्दों एवं धात्री माताओं की पहुँच में था ।
१९९७- वर्ल्ड बैंक ने प्रदेश मे कार्यरत आई सी डी एस के तीन कार्यक्रम मे सहायता प्रदान की ।
१९९९- प्रदेश में किशोरी शक्ति योजना प्रारम्भ हुई ।
२००१- प्रधानमन्त्री ग्रामोदय योजना एवं १८७ नए बाल विकास कार्यक्रम प्रारम्भ हुए तथा प्रदेश की कुल प्रोजेक्टो की संख्या ८१५ पहुँच गयी ।
२००२- प्रदेश मे राष्ट्रीय पोषाहार मिशन प्रारम्भ हुआ ।
२००३- २१ अन्य नए बाल विकास कार्यक्रम प्रारम्भ हुए तथा १०६१११ आँगनबाड़ी कॆन्द्र के साथ साथ प्रदेश के प्रोजेक्टों की संख्या ८३५ पहुंच गयी ।
२००४- आँगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका के मानदेय में क्रमशः रू २०० एवं रू १०० की व्रद्धि हो गयी ।
२००५- ३२१८८ नए आँगनबाड़ी कॆन्द्र प्रदेश में बने जिससे कुल आँगनबाड़ी कॆन्द्रो की संख्या १३८२९९ हो गयी ।
२००६-०७ में १३१७० नये आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई. इस प्रकार कुल स्वीकृति आंगनबाड़ी केन्द्रो की संख्या १५१४६९ हैं.
इस प्रकार १५१४६९ आंगनबाड़ी केन्द्रों के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष २००८-०९ में १४६०४ अतिरिक्त नये आंगनबाड़ी केन्द्र तथा २२१६६ नये मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई हैं. इस प्रकार वर्तमान में भारत सरकार से कुल स्वीकृति आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या १६६०७३ तथा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या २२१८६ है ।